Thursday, November 5, 2026

JPSC-JSSC परीक्षा धांधली मामले में आंदोलनरत छात्रों से मिलने पहुंचे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़, छात्रों की सुनी समस्याएं

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ पिछले 12 दिनों से आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करने बुधवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. उनके साथ कांग्रेस नेता कुमार राजा और अरुण साहू भी मौजूद रहे. इस दौरान विनोद जाखड़ ने आंदोलनरत छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना. एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक की अपील और बात कर 4 दिनों से अनशन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने पानी पीकर तोड़ा अनशन 

उचित मंच पर रखेंगे मांगें 

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि छात्रों की बात सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी. उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, ताकि युवाओं का भरोसा बना रहे. धरनास्थल पर मौजूद छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा में कथित अनियमितताओं और नियुक्तियों में हो रही देरी से जुड़ी अपनी चिंताओं को एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल के सामने रखा. प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को उचित मंच पर उठाया जाएगा और उनके हितों की आवाज बुलंद की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर