Thursday, November 5, 2026

JPSC JSSC छात्रों के आंदोलन को लेकर पूर्व सीएम रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, की ये मांग

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों का आंदोलन 12वें दिन बुधवार को भी जारी है. छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट किया है तो वहीं चर्चित लेखक व कलाकार नीलोत्पल मृणाल भी मंगलवार देर रात धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों की मांग का समर्थन किया. इधर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी छात्रों के आंदोलन व उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.

इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में पलामू के पथरा पहुंचीं गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा, हुआ अंतिम संस्कार

छात्रों की स्थिति से व्यथित हूं

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पत्र को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “आदिवासी, मूलवासी और झारखंडवासी छात्रों की स्थिति से व्यथित होकर मैंने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को एक पत्र लिखा है। यह पत्र न तो पूर्व मुख्यमंत्री के नाते लिखा है, ना किसी राजनीतिक दल के नाते। मुझे अपने छात्र जीवन का संघर्ष याद है। उसी अनुभव के आधार पर मैं महसूस सकता हूं कि आज छात्रों पर क्या बीत रही होगी।”

आगे उन्होंने लिखा, “झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। मैं झारखंड के छात्रों के हित में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से आग्रह करता हूं कि वह छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से अभिलंब वार्ता करें। उनकी मांगों और जो उनका हक है, उसके लिए सार्थक और ठोस पहल करें। उनके साथ न्याय करे झारखंड सरकार और मामले की CBI जांच कराए।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर