Wednesday, November 4, 2026

बांकीपुर उपचुनाव: सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा- ‘क्या हवा का रुख़ बदल रहा है’, मीसा भारती ने यहा

न्यूज डेस्क : बिहार में पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम बांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”पहले जंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शन के बाद इस्तीफा हुआ. अब प्रशांत किशोर ने बीजेपी के लंबे समय से मज़बूत गढ़ रहे बांकीपुर में उल्लेखनीय जीत दर्ज की है.”

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर में भाजपा की हार बोली मीसा भारती, प्रशांत किशोर बीजेपी की ‘बी’ टीम, अन्य नेताओं ने ये कहा

उन्होंने आगे कहा, ”एक चुनावी नतीजा किसी क्रांति का संकेत नहीं होता. लेकिन कई बार छोटी-छोटी दरारें भी बता देती हैं कि अंदर कुछ बदल रहा है. क्या भारत अब राजनीति की नई भाषा और नए तरीके की मांग कर रहा है? क्या अब सचमुच अच्छे दिन आने वाले हैं?”

राजद सांसद मीसा भारती ने कहा

आरजेडी सांसद और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने पटना की बांकीपुर सीट से जन सुराज पार्टी की जीत पर कहा है कि प्रशांत किशोर बीजेपी की ‘बी’ टीम हैं. जब उनसे पूछा गया कि यहां बीजेपी हार गई, आप क्या कहेंगी तो उन्होंने कहा, “बीजेपी के असली कैंडिडेट वहीं हैं. बीजेपी कहां हारी है.’’

उन्होंने कहा, ”हार की वजह बीजेपी की अंदरूनी राजनीति है. हमने पहले ही कहा है कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व एक तीर से कई शिकार करना चाहता था. बीजेपी के किसी सीनियर नेता समेत किसी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसका मतलब ये है कि कहीं न कहीं संदेश पहुंचाया जा रहा है.”

बता दें कि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोट से हरा दिया. प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर