कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से देश विरोधी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में युवक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को भड़काने और कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त
मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा पुलिस ने सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अरसद महफूज (21) और बाद में उसकी सहयोगी बताई गई शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान (21) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त थे
जांच के दौरान आरोपितों के मोबाइल और टैब से कई इंस्टाग्राम आईडी संचालित होने की जानकारी मिली।
भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट
पुलिस के अनुसार इन अकाउंट्स पर भड़काऊ ऑडियो-वीडियो, आपत्तिजनक पोस्ट तथा जिहाद के समर्थन से जुड़ी सामग्री मिली है। इसके अलावा कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में विदेशी, विशेषकर पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों की मौजूदगी और संदिग्ध गतिविधियों के संकेत भी मिले है. पुलिस का कहना है कि बरामद वीडियो और अन्य डिजिटल सामग्री से यह संकेत मिलता है कि आरोपित कथित रूप से अन्य लोगों के साथ मिलकर गंभीर साजिश की योजना बना रहे थे।
ये सामान बरामद
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर महिला सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भी मोबाइल और वीडियो कैमरा सहित डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल, रेडमी पैड, वीडियो कैमरा, ट्राइपॉड, चाकू, देसी पिस्तौल जैसा दिखने वाला हथियार तथा बुलेटप्रूफ जैकेट जैसी वस्तुएं बरामद की है।


