Wednesday, November 4, 2026

रांची में देर रात हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जबकि वाहन मालिकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

इसे भी पढ़ें : रांची में JPSC परीक्षा धांधली मामले में अनशनरत देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान, दिशोम गुरु को समर्पित होगा मंगलवार की भूख हड़ताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने एक-एक कर कई वाहनों पर हमला किया और शीशे तोड़ने के बाद मौके से फरार हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो, सूमो समेत अन्य वाहन शामिल हैं। मंगलवार सुबह जब वाहन मालिक अपनी गाड़ियों के पास पहुंचे तो टूटे हुए शीशे देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को डिटेन किया है पुलिस को सूचना मिली और अलग अलग जगहों पर चिन्हित करते हुए कार्रवाई हुई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर