Wednesday, November 4, 2026

रांची में JPSC परीक्षा धांधली मामले में अनशनरत देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान, दिशोम गुरु को समर्पित होगा मंगलवार की भूख हड़ताल

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की नियुक्ति प्रक्रियाओं में अनियमितता एवं धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन के 10वें दिन सोमवार को सत्याग्रह धरना था तो वहीं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा।

इसे भी पढ़ें : आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि चार अगस्त की उनकी भूख हड़ताल झारखंड आंदोलन के अग्रणी व दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए वे राज्य के छात्रों के न्यायपूर्ण भविष्य के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुरुजी के आदर्शों एवं संघर्ष के मार्ग पर चलते हुए छात्रों के अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि जेपीएससी एवं जेएसएससी से जुड़े मामलों में शीघ्र, पारदर्शी एवं ठोस निर्णय लेकर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। बताते चलें कि 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर