Thursday, November 5, 2026

दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में विश्व आदिवासी दिवस पर मोराबादी में होगा कार्यक्रम

रांची : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहबादी मैदान में आगामाी 9 और 10 अगस्त को भव्य और विशाल कार्यक्रम का आयोजन होगा. दो दिवसीय समारोह में आम लोगों व कलाकारों के लिए 100 नि:शुल्क स्टॉल लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए सूचना एंव जनसंपर्क विभाग ने सभी सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सहकारी समितियों, निजी संस्थाओं और कला दलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसे भी पढ़ें : नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, 5 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

सभी स्टॉल होंगे निःशुल्क 

सूचना एंव जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सभी स्टॉल पूरी तरह नि:शुल्क रहेंगे। सभी संस्थान जो आदिवासी समाज की कला, शिल्प, खाना, साहितिए, कलाकारी योजना, आदि का संबंधित कला दलों, सांस्कृतिक संस्थाओ, और लोक कलाकारों की भागीदारी के लिए आवेदन मांगे गए है। इस साल विश्व आदिवासी दिवस समारोह बहुत विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा।

ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल व फैशन शो

इसके तहत आदीवासी संस्कृति, वेशभूषा और सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए खास ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल और ट्राइबल फैशन शो आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मोरहबादी मैदान में खास लाइटिंग और आधुनिक विजुअल इफेक्ट का शानदार प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर मोरहबादी मैदान से बिरसा चौक तक धूम-धाम से आदिवासी यात्रा भी निकाली जाएगी।

यह विशाल आयोजन “दिशोम गुरु” शिबू सोरेन को समर्पित की गई है। गौरतलब है कि पिछले साल उनके निधन के कारण विश्व आदिवासी दिवस का औपचारिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इसी कारण उनकी इस पावन स्मृति समहरों को भव्य तरीके से आयोजित करने का फैसला किया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर