Wednesday, November 4, 2026

पेपर लीक गैंग को छोड़ा नहीं जाएगा, एंटी पेपर लीक संशोधन बिल के संसद से पास होने पर PM मोदी का संदेश

नई दिल्ली : संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 के पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने पेपर लीक माफियाओं को सख्त संदेश देते देश में परीक्षा प्रणाली को मजबूत और पारदर्शी बनाने के संकल्प पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है मामला

बिल पास होना ऐतिहासिक पल

प्रधानमंत्री ने बिल के पास होने को ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए अभी कई और कदम उठाए जाएंगे. ऐसे में ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना होगा। सरकार पेपर लीक में शामिल अपराधियों और गिरोहों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

दशकों से हो रहे पेपर लीक 

पीएम मोदी ने कहा कि देश में केंद्र और राज्य स्तर पर दशकों से पेपर लीक की समस्याएं चली आ रही थीं, ऐसे में परीक्षा प्रणाली में सुधार लाना बेहद जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा कि अपने वादे के अनुरूप एंटी पेपर लीक बिल संसद में पेश होने के बाद अब दोनों सदनों से भारी संख्या में सांसदों के समर्थन व विस्तृत चर्चा के बाद यह पारित हो चुका है। यह कदम एक भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। सरकार पेपर लीक की स्थिति को ज्यादा समय तक टिकने नहीं देगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर