Thursday, November 5, 2026

4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि, नेमरा में मुख्य समारोह के साथ सभी जिलों में होगा श्रद्धांजलि समारोह

रांची: 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के मौके पर पूरे राज्य में श्रद्धांजलि देने की तैयारी हो रही है. सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार रामगढ़ के नेमरा में मुख्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होगा। लुकयाटांड़ में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे और दिशोम गुरू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उदघाटन व शिलान्यास भी किया जायेगा. जबकि अन्य सभी 23 जिलों में भी झामुमो की ओर से श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन होगा.

इसे भी पढ़ें : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है मामला

पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि सभी जिलों के प्रमुख चौक-चौराहों और पाकों में श्रद्धांजलि सभा होगी. जहां आम लोग भी आसानी से आकर श्रद्धांजलि दे सकेंगे. जिला स्तर की कमेटी अपने – अपने स्तर से आदमकद प्रतिमा प्रमुख स्थानों पर लगा रही है.

रांची जिला समिति झामुमो द्वारा रांची में भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें एक आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसके लिए स्थल का चयन किया जा रहा है. वहीं जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, फल, दवा आदि का वितरण किया जायेगा. एक रक्तदान शिविर भी लगेगा. जिला समिति द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है. अलबर्ट एक्का चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की योजना है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर