Wednesday, November 4, 2026

पलामू : चर्चित जेएमपी कॉम्प्लेक्स गार्ड हत्याकांड मामले में शूटर समेत तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित जेएमपी कॉम्प्लेक्स में हुए गार्ड विनोद पांडे मर्डर केस का पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है। शूटर समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार, एक देसी कट्टा और स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इस संबंध में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: रांची में जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर हजारों छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षाओं में पारदर्शिता की उठी मांग

एसपी ने बताया कि 26 जुलाई की रात 11 बजे घटना हुई थी। तीन अपराधियों ने जेएमपी कॉम्प्लेक्स के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 15 जुलाई को बर्थडे पार्टी के दौरान कॉम्प्लेक्स के मैनेजर सोनू सिंह से विवाद के बाद बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया था।

एसपी ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि गार्ड हत्याकांड में शामिल अपराधी सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा छेछानी टोला में देखे गए हैं। सूचना पर शहर और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम भेज कर कार्रवाई की गई और तीन अपराधियों चैनपुर के रामपुर निवासी अनुभूति सिंह उर्फ उड़ी, लातेहार के बारेसाढ़ निवासी गोल्डन यादव और चौनपुर के हरभोंगा के रहने वाले चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी को गिरफ्तार किया गया। चंदन ने गोली मारकर गार्ड की हत्या की थी। उसके खिलाफ चैनपुर और गढ़वा के रमकंडा थाना मिलाकर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर