Thursday, November 5, 2026

डूरंड कप 2026: रांची पूरी तरह तैयार, टिकटिंग के तहत सभी टिकट हुए वितरित, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उदघाटन

रांची : रविवार से शुरू हो रहे डूरंड कप 2026 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज रात मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम पहुंचकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डूरंड कप 135वेंं संस्करण का उदघाटन करेंगे.

इसे भी पढ़ें : देवघर राजकीय श्रावणी मेला में क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम होगा डेवलप, टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के आवासन की पूरी सुविधा : सुदिव्य कुमार

व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्टेडियम परिसर, दर्शक दीर्घा, प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करें। इसके अलावा टिकटिंग व्यवस्था के तहत स्टेडियम परिसर में 12 काउंटर स्थापित कर टिकटों का निःशुल्क वितरण किया गया।

वैध टिकट से ही प्रवेश 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टेडियम में केवल वैध टिकट अथवा अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। बिना टिकट अथवा बिना अधिकृत पास के किसी भी व्यक्ति का स्टेडियम में प्रवेश वर्जित है। दर्शकों से अपील की गई है कि वे अपने टिकट अथवा पास के साथ समय पर स्टेडियम पहुंचें तथा सुरक्षा जांच एवं प्रशासनिक निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।

मैच के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

मैच के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं दर्शकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्टेडियम परिसर एवं उसके आसपास पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

दर्शकों से अपील

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी फुटबॉल प्रेमियों एवं दर्शकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन एवं खेल भावना के साथ आयोजन का हिस्सा बनें तथा डूरंड कप 2026 को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर