Thursday, July 23, 2026

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बातचीत के लिए सीजेपी को किया आमंत्रित, सीजेपी ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक बयान जारी कर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “सरकार की ओर से हम बातचीत के लिए हर समय तैयार हैं और जितना समय चाहिए उतना समय देने के लिए तैयार हैं.”

इसे भी पढ़ें: भाजपा 24 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का करेगी पुतला दहन, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “सरकार ने कल दोपहर से उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए चार बार औपचारिक प्रस्ताव भेजे हैं. हम अपने सभी युवा साथियों को खुला निमंत्रण देते हैं कि सरकार आपकी सुविधा के अनुसार, किसी भी समय, सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है.” डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बातचीत केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के कार्यालय या उनके आवास पर हो सकती है.

उन्होंने कहा, “हमारे लिए प्रतिष्ठा का कोई सवाल नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मैं स्वयं बातचीत के लिए मौजूद रहेंगे. हमें उम्मीद है कि बातचीत के ज़रिए धीरे-धीरे समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे.” उन्होंने कहा, “यह छात्रों के हित में सरकार द्वारा उठाए जा रहे लगातार कदमों का हिस्सा है. मैं विनम्रतापूर्वक आप सभी से अपील करता हूं कि बातचीत के लिए आइए.”

जगह पर सीजेपी का विरोध

इधर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बातचीत की जगह को लेकर विरोध जताया है. गुरुवार को आशुतोष ने कहा कि बातचीत किसी न्यूट्रल जगह पर होनी चाहिए. उन्होंने जंतर-मंतर पर मौजूद लोगों से कहा, “जंतर-मंतर पर आने से वो लोग बहुत डर रहे हैं… तो मैंने सुझाव दिया कि आप कोई ऐसी जगह बताइए जो न आपका घर हो और न जंतर-मंतर हो.”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन अभी जितेंद्र सिंह बोल रहे हैं कि जेपी नड्डा के घर या उनके कार्यालय में मीटिंग कर सकते हैं.” फ़िलहाल बातचीत की जगह को लेकर सीजेपी और सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है. वहीं, प्रदर्शनकारी अभी भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग पर अड़े हुए हैं.

जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं तो हमने अपना सुझाव दे दिया है. जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं. हम वहीं मिलेंगे. मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला है. उन्हें हमसे सीधे संपर्क करना चाहिए और चर्चा करनी चाहिए कि कहां मिलना है, कब मिलना है और बातचीत कितनी देर तक चलेगी.’

पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के पीएम मोदी के ट्वीट पर उन्होंने कहा, ‘ऐसे ऐलान किसी काम के नहीं हैं. ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हैं. हम जवाबदेही और जिम्मेदारी चाहते हैं. हम केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे से कम हम बातचीत नहीं करेंगे.’

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर