Thursday, July 23, 2026

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते के आवास पर हुई छापेमारी में घंटों खंगाले गए दस्तावेज, कई कागजात जब्त

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली मामले की जांच में जुटी सीआईडी की गुरुवार को जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते के आवास में हुई छापेमारी में अब तक कई संदिग्ध दस्तावेज व कागजात बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि पांच घंटे से अधिक समय तक चली इस छापेमारी के दौरान सीआईडी की टीम ने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स को खंगाला है, बताया जा रहा है कि इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर सीआईडी ने छापेमारी की है.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के दो चेहरे, दिल्ली में कुछ करती है और झारखंड में कुछ : आदित्य साहू

मंगलवार को हुई थी छापेमारी

दरअसल बीते मंगलवार को सीआईडी ने जेपीएससी के विभिन्न परीक्षाओं में हुई कथित धांधलियों को लेकर मंगलवार को जेपीएससी कार्यालय़ में छापेमारी की थी और कई कर्मियों को हिरासत में लिया था. इस मामले में सीआईडी ने बुधवार को कांड संख्या 16/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेपीएससी के उप परीक्षा नियंत्रक और गोड्डा के बीएसओ समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं जेपीएससी अध्यक्ष एल. ख्यांगते ने मंगलवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

जांच का बढ़ेगा दायरा

वहीं अध्यक्ष के इस्तीफे और सीआईडी की जांच के बीच जेपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत नौ प्रमुख परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. बताया जा रहा है कि सीआईडी की टीम परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल के कामकाजों के अलावा परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सेट करने, प्रिंटिंग प्रेस के चयन, और परीक्षा केंद्र आवंटन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में आयोग के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और निजी एजेंसियों से भी पूछताछ की जा सकती है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर