Lifestyle Desk : खूबसूरत स्माइल के लिए सॉफ्ट होंठ जरूरी हैं। लेकिन धूप, गर्मी और पानी कम पीने से होंठ रूखे और फटने लगते हैं। मार्केट के लिप बाम में केमिकल होते हैं।
अगर आप नेचुरल ऑप्शन ढूंढ रही हैं तो गुलाब की पंखुड़ियों वाला होममेड लिप बाम बेस्ट है। इसे बनाने में सिर्फ 4 चीजें लगेंगी और रिजल्ट कमाल का मिलेगा।
गुलाब लिप बाम बनाने के लिए चाहिए ये 4 चीजें
- ताजी गुलाब की पंखुड़ियां – 1 मुट्ठी
- नारियल तेल – 1 बड़ा चम्मच
- बीजवैक्स – 1 बड़ा चम्मच
- रोज एसेंशियल ऑयल – 3-4 बूंद
स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
स्टेप 1: गुलाब वाला तेल तैयार करें
सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को पानी से धोकर पूरी तरह सुखा लें। एक पैन में नारियल तेल गर्म करें। उसमें पंखुड़ियां डालकर 10-15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। इससे तेल में गुलाब का रंग और खुशबू दोनों आ जाएगी। अब तेल को छान लें।
स्टेप 2: लिप बाम का बेस बनाएं
बीजवैक्स को डबल बॉयलर में पिघला लें। जब ये लिक्विड हो जाए तो इसमें गुलाब वाला नारियल तेल मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स करें।
स्टेप 3: खुशबू डालें और जमाएं
गैस बंद करके इसमें रोज एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें। फिर इस मिश्रण को तुरंत किसी छोटे साफ डिब्बे में डाल दें। इसे नॉर्मल टेम्परेचर पर ठंडा होने दें। 20 मिनट में ये जमकर लिप बाम बन जाएगा।
इसे ऐसे स्टोर करें ताकि ये खराब न हो
– लिप बाम को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें
– धूप और गर्मी से दूर रखें वरना पिघल जाएगा
– इस्तेमाल के लिए हमेशा साफ उंगली या स्पैचुला यूज करें
गुलाब लिप बाम के फायदे
गुलाब होंठों को नेचुरल गुलाबी रंग देता है। नारियल तेल डीप मॉइस्चराइज करता है और बीजवैक्स होंठों पर प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। ये 100% नेचुरल है इसलिए साइड इफेक्ट का डर भी नहीं।
Bottom Line: सिर्फ 15 मिनट में बना ये DIY लिप बाम आपके होंठों को पूरे दिन हाइड्रेटेड और सॉफ्ट रखेगा।

