Saturday, October 31, 2026

राजौरी में बादल फटने की घटना में आठ लोगों की मौत, वैष्णो देवी यात्रा भी अगले आदेश तक स्थगित

न्यूज़ डेस्क : जम्मू कश्मीर के राजौरी में शनिवार रात हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना के बाद आई बाढ़ से अब तक आठ लोग अपनी जान गवां चुके हैं। राजौरी में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर गाड़ियां डूब गई। मंजाकोट तहसील के कोटली कलाबन और गोलिनारी इलाकों में बादल फटने की घटना हुई। अधिकारियों के अनुसार, राजौरी में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर गाड़ियां डूब गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारी बारिश के बाद राजौरी में बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की। उन्होंने प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर भारी बारिश होने और अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई थी.

इसे भी पढ़ें : संसद के मानसून सत्र के ठीक पहले राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल-खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राजौरी में भारी नुकसान

भारी बारिश के कारण राजौरी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इसका पानी बेला कॉलोनी में प्रवेश कर गया, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया। बेला बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां पानी के इस अचानक और तेज बहाव में बह गईं। वहीं थन्ना मंडी सब-डिविजन के चुरुंग, राजधानी और बेहरोट इलाके भी इस अचानक आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। बेहरोट में बाढ़ के कारण एक क्रशर यूनिट में काम करने वाले मजदूर फंसे गए हैं तो वहीं मंजाकोट तहसील के कोटली कलाबन और गोलिनारी इलाकों में बादल फटने की घटना के बाद आई अचानक बाढ़ से स्थानीय कब्रिस्तान पूरी तरह से बह गया, जिससे कई कब्रें नष्ट हो गईं।

उमर अब्दुल्ला ने जताया दुःख

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में हुई जनहानि पर गहरा दुृःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहायता बिना किसी देरी के पहुंचाई जाए।

मां वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

खराब मौसम व रात्रि से जारी मूसलाधार बारिश से मां वैष्णो देवी यात्रा लगातार स्थगित हैं। वही रातभर हुई मूसलाधार बारिश से मां वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर जगह जगह चट्टाने व कंकर पत्थर और मलबा आदि गिरने की खबरें हैं साथ ही भैरव घाटी मार्ग पर भी हल्का भूस्खलन हुआ है।

बैटरी कार सेवा, हेलीकाप्टर सेवा के साथ ही घोड़ा पिट्ठू व पालकी आदि की सेवाएं बंद हैं। कटड़ा में सभी पंजीकरण केंद्र बंद रखें गए हैं. कटड़ा में करीब 15 हज़ार श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल रुक रुक कर बारिश हो रही हैं।

पुंछ जिले में 4 की मौत

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से कम से कम चार लोगों (जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं) की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। सभी मौतें सबसे ज्यादा प्रभावित सुरनकोट तहसील से हुई हैं। यहां अधिकारियों ने बचाव दल तैनात किए हैं और राहत कार्य तेज कर दिए हैं ताकि फंसे हुए लोगों तक पहुंचा जा सके। प्रभावित इलाकों को साफ किया जा सके और भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद दी जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि नूनाबंदी गांव में घर गिरने से 28 साल की नाजिया कौसर की मौत हो गई। उनके पति मोहम्मद हफीज और दो से छह साल की उम्र के तीन बच्चों को घायल हालत में बचाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह लोअर मुराह में एक घर पर हुए भूस्खलन से घर के मालिक मोहम्मद लतीफ व परिवार के पांच अन्य सदस्य लापता हो गए। मरहोट में इरम नाम की एक नाबालिग लड़की की नाले में डूबने से मौत हो गई, जबकि धुंडक लथूंग पुल के पास एक नाले से एक अज्ञात महिला का शव निकाला गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश भूस्खलन और अचानक बाढ़ के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हो गए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर