Thursday, November 5, 2026

सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर पूरा देश गंभीर रूप से चिंतित, सरकार तत्काल करे संवाद की पहल : जयराम महतो

नई दिल्ली: पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मिलने डुमरी विधायक जयराम महतो पहुँचे। उन्होंने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिया और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा कि 20 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक जी के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता है। सरकार को तत्काल संवाद की पहल कर उनकी मांगों पर सकारात्मक समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : डुमरी विधायक जयराम महतो जंतर मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिले, मुलाकात के दौरान हुए भावुक

डुमरी विधायक ने कहा कि झारखंड में भी नियुक्ति घोटाला एक परिपाटी बन चुका है। JPSC- 1 से प्रारंभ हुआ घोटाले की शृंखला लगातार बढ़ती जा रही है। JPSC- JSSC कहने को तो संविधानिक संस्था है लेकिन कार्यकलाप शर्मिंदगी करवाती है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रांति वैचारिक क्रांति होती है। छात्रों और युवाओं के आंदोलनों की असली ताकत भी विचार, जागरूकता और लोकतांत्रिक संघर्ष में निहित है। हमें विश्वास है कि यह संघर्ष सकारात्मक परिणाम तक पहुँचेगा। अंत में उन्होंने कहा छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं के अधिकारों, शिक्षा और भविष्य की रक्षा हर सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर