Thursday, July 23, 2026

स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

रांची : झारखंड के जामताड़ा जिले के सदर अस्पताल में 16 जुलाई को गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में जामताड़ा थाना में कांड संख्या 100/26 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण समेत आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें : 25 लाख का इनामी माओवादी अजय महतो उर्फ ‘टाइगर’ उर्फ ‘बासुदेव’ गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

इन्हें बनाया गया आरोपी

दर्ज प्राथमिकी में जिन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है, उसमें भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप रावत, भाजपा युवा नेता आकाश साव, टिंकू साव, राज सोनकर तथा जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड संख्या-7 के वार्ड पार्षद बच्चू साव भी शामिल हैं. इनके खिलाफ बीएनएस की अलग अलग धाराओं के तहत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अस्पताल में तोड़फोड़ करने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार

इधर गुरूवार को अस्पताल में हुई तोड़फोड़ व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। झारखंड मेडिकल एसोसिएशन के नेतृत्व में हुए कार्य बहिष्कार में डॉक्टर व जन स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हुए. जिसके कारण ओपीडी सेवाएं बाधित रहीं, हालांकि इमरजेंसी सेवाओं पर असर नहीं दिखा. कार्य बहिष्कार करने वाले डॉक्टरों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अस्पताल में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर