Wednesday, July 22, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी नेताओं को दो टूक, ‘जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, वो 21 जुलाई से पहले फैसला लें’

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को पार्टी छोड़ने की सोच रहे नेताओं से कहा कि अगर उन्हें जाना है तो 21 जुलाई के ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम से पहले फैसला करें. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो में ममता बनर्जी ने कहा कि अभिनेत्री से नेता बनीं कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देने से पहले ईमेल के जरिए पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी थी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

ममता बनर्जी ने कहा, “मैं उनका सम्मान करती हूं. उन्होंने पहले ही ईमेल के जरिए हमें जानकारी दे दी थी. आज उन्होंने बीजेपी के एक नेता से मुलाक़ात की.” उन्होंने कहा, “जो लोग किसी दबाव में हैं, वे 21 जुलाई यानी शहीद दिवस से पहले जो भी फैसला लेना चाहते हैं, ले लें और जहां जाना चाहते हैं, चले जाएं. हमारा संविधान हर व्यक्ति को अपनी पसंद का फैसला लेने का अधिकार देता है.”

ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को होने वाली टीएमसी की ‘शहीद दिवस’ रैली से पहले प्रशासन से निष्पक्ष रहने की अपील भी की. यह रैली 1993 में वाम मोर्चा सरकार के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में आयोजित की जाती है. हाल के दिनों में टीएमसी के कई नेताओं के बीजेपी में जाने के बाद पार्टी को झटका लगा है. वहीं बुधवार को ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले मदन मित्रा भी नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल हो गए.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर