Saturday, October 31, 2026

बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर को फिर लगा झटका, चेतना झांब और श्रुति श्री भाजपा में शामिल

पटना: बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार व पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर को गुरूवार को लगातार दूसरे दिन उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी सदस्य व फिल्म निर्माता चेतना झांब और फतुहा प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई. प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज के कई नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं. इससे संगठन और मजबूत होगा.

इसे भी पढ़ें: पुरी रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ की ‘पहांडी’ के दौरान हुई भगदड़ में एक की मौत, 200 से ज्यादा घायल

बता दें कि इससे पहले बुधवार को पार्टी के तीन नेता प्रो, केसी सिन्हा, बिट्टू सिंह व गोपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए थे. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार के रूप में बांकीपुर से प्रो. केसी सिन्हा, दीघा विधानसभा से बिट्टू सिंह और मनेर से गोपाल सिंह चुनाव लड़ चुके थे.

चर्चा का विषय बना पोस्टर

इससे पहले गुरूवार को पूरे दिन पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगाया गया एक पोस्टर भी चर्चा में खूब रहा. पोस्टर में लिखा गया, “केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है. इनको वोट नहीं, नोट चाहिए.” पोस्टर के नीचे “सौजन्य: बांकीपुर की जनता” लिखा गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर