Friday, October 30, 2026

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल, पहली बार इंग्लैंड के सामने खेलेंगे मेसी

FIFA World Cup 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, 16 जुलाई को दूसरा सेमीफाइनल होना है। ये मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है जिसका इंतज़ार फुटबॉल का हर प्रेमी कर रहा होगा क्योंकि ये इंग्लैंड और अर्जेंटीना 24 साल बाद एक दूसरे के आमने सामने होने वाले हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही टीम के सारे खिलाड़ी भी पहली बार ही आमने सामने होंगे। यहाँ तक की टीम के स्टार खिलाड़ी मेसी जो शायद हर बड़ी टीम के सामने खेले होंगे, वो भी इंग्लैंड के सामने पहली बार खेलते हुए नज़र आएंगे। अर्जेंटीना और इंग्लैंड ने नवंबर 2005 के बाद कोई सीनियर पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

हालांकि अर्जेंटीना के लिए थोड़ी मुश्किलें हो सकती हैं क्योंकि इंग्लैंड के पास अर्जेंटीना के मुकाबले ज़्यादा युवा और फिट खिलाड़ी हैं। फीफा वर्ल्ड कप के अब तक के मुकाबले में अर्जेंटीना का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन वो ज़्यादा लंबे समय तक पिच पर रहे हैं। अब सबकी नजरें इस पर हैं की क्या कुछ अलग देखने मिलेगा आज। पहले सेमीफाइनल ने सबको हैरान कर दिया था। फुटबॉल की अवेंजर्स कही जाने वाली फ़्रांस को स्पेन ने 2-0 से मात दे देदी। हैरानी हार नहीं थी पर हैरानी थी, की इस तरह टीम हारी की मैदान पर स्पेन के सामने बेबस और लाचार नज़र आई। सबकी नजरें अब दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर