Thursday, November 5, 2026

सोनम वांगचुक के अनशन के मामले में जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई, केंद्र व दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की ‘जान बचाने के लिए सरकार से तुरंत दखल’ की मांग करने वाली जनहित याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है. क़ानूनी मामलों के ख़बरों और विश्लेषण की वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक़ सामाजिक कार्यकर्ता और वकील राकेश कुमार सैनी ने यह जनहित याचिका दायर की है.

इसे भी पढ़ें: रांची के रातू में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ़्तार, 12 जुलाई की घटना

याचिकाकर्ता ने कहा

दायर याचिका में राकेश कुमार सैनी ने कहा, “एक सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सरकार के एक बेहद अलोकप्रिय और व्यापक रूप से आलोचना का सामना कर रहे फ़ैसले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. वह पूरे देश के सामने एक तरह से अपनी जान दे रहे हैं.” वांगचुक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे़ की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

16 जुलाई को होगी सुनवाई

अदालत ने मामले की गंभीरता और तत्काल सुनवाई की जरूरत को देखते हुए कहा कि वह याचिका पर गुरुवार, 16 जुलाई को सुनवाई करेगी. हाई कोर्ट की बेंच ने कहा, “केंद्र सरकार की ओर से कोई मौजूद नहीं है. हम याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं. हम इस मामले को कल ही सूचीबद्ध करेंगे और केंद्र सरकार से निर्देश लेने को कहेंगे.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर