Wednesday, November 4, 2026

रांची के मोरहाबादी में ‘थार’ का आतंक, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को मारी टक्कर

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहाबादी इलाके में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने व पुलिस जवान को कुचलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने जब एक काली थार एसयूवी को रोकने का प्रयास किया तो इस दौरान थार चालक पुलिस पीसीआर वैन के चालक राजेश यादव को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया. इस घटना में पुलिस जवान को गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शराब से लदा ट्रक जब्त, तीन तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है. रांची पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान मोरहाबादी क्षेत्र से एक काले रंग की थार एसयूवी तेज गति और लापरवाही से चलती हुई आती दिखाई दी. वाहन की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का संकेत दिया. हालांकि चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस टीम की ओर ही गाड़ी मोड़ दी और तेज रफ्तार में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने फरार वाहन का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चालक तेज रफ्तार का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश

रांची पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्रारंभिक जांच में आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए शहर और आसपास के इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर