न्यूज डेस्क: टेक इंडस्ट्री में एक बार फिर IITian की चर्चा हो रही है। IIT Bombay से ग्रेजुएट ऋषभ अग्रवाल ने मेटा का 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 9.5 करोड़ रुपये का नौकरी ऑफर ठुकरा दिया।
Highlights:
X पर एक वायरल पोस्ट के बाद ऋषभ सुर्खियों में आ गए हैं। मेटा के AI डिवीजन में सिलेक्टेड रिसर्चर्स को ही ये पैकेज मिल रहा था, लेकिन ऋषभ ने सैलरी की बजाय अपना रास्ता चुनना बेहतर समझा।
Meta ने दिया था करोड़ों का ऑफर
X यूजर विकास के पोस्ट के मुताबिक, ऋषभ JEE में AIR 33 रैंक ला चुके हैं। वो पहले मेटा में रिसर्चर थे। जब मेटा ने AI पर बड़ा इन्वेस्टमेंट शुरू किया तो कंपनी ने टॉप टैलेंट को सुपरइनटेलीजेंस टीम के लिए अप्रोच किया।
इसी लिस्ट में ऋषभ का नाम भी था। लेकिन सिर्फ 5 महीने मेटा में काम करने के बाद उन्होंने ऑफर छोड़ने का फैसला किया।
ऋषभ ने खुद इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए ऑफर की पुष्टि भी की। इससे पहले वो Google Brain, DeepMind और Waymo जैसी बड़ी AI कंपनियों में भी काम कर चुके हैं।

अब बना रहे हैं ‘AI Scientist’
मेटा छोड़ने के बाद ऋषभ ने Periodic Labs ज्वाइन किया है। ये उनका खुद का AI स्टार्टअप है जहां वो “AI Scientist” बनाने पर काम कर रहे हैं।
इस स्टार्टअप का मकसद ऐसे AI मॉडल तैयार करना है जो रियल वर्ल्ड की फिजिक्स और मेडिसिन जैसी जटिल समस्याओं को समझ और सॉल्व कर सकें।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टार्टअप को Amazon के फाउंडर Jeff Bezos और NVIDIA जैसी दिग्गज कंपनियों का सपोर्ट मिला है।
सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ
पोस्ट वायरल होते ही लोग ऋषभ के फैसले की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि “बहुत कम लोग करोड़ों का ऑफर छोड़कर रिस्क लेते हैं”। कुछ लोग उनके स्टार्टअप के प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।
ऋषभ का ये कदम एक बार फिर साबित करता है कि नए दौर के टैलेंट के लिए सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि बड़ा विजन भी मायने रखता है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Health Tips 2026: बारिश में वायरल से बचना है तो आज ही अपनाएं ये 6 जरूरी आदतें
इसे भी देखें:


