Saturday, October 31, 2026

जेपीएससी सिविल सेवा (बैकलॉग) पीटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आज से ही ऑनलाइन आवेदन

रांची: झारखंड लोकसेवा आयोग यानी जेपीएससी ने सिविल सेवा (बैकलॉग) 2025 के पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जेपीएससी ने सोमवार देर शाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी करते हुए ऐलान किया कि मंगलवार यानी आज 7 जुलाई से ही मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा. इस संबंध में आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट संबंधी विस्तृत विवरण देखने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें : फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: प्री क्वार्टर फाइनल में हार अमेरिका और पुर्तगाल टूर्नामेंट से बाहर, अंतिम 8 में पहुंचा बेल्जियम व स्पेन

मई महीने में आयोजित हुई थी परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की झारखंड सिविल सेवा (बैकलाग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 17 मई को रांची में 64 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं मे 45 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी. इनमें कार्मिक विभाग के अधीन उप समाहर्ता पद के लिए 36, कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधीन सहायक निबंधक के दो तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन झारखंड शिक्षा सेवा-श्रेणी दो के कुल सात पद सम्मिलित है। बताते चलें कि इससे पहले 10 मई को वर्ष 2023 की सिविल सेवा (बैकलाग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हुई थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर