Tuesday, November 3, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महामंत्री होंगे कृष्ण मोहन, 22 जुलाई को होगी ट्रस्ट की अगली बैठक

अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद सोमवार को पहली बार हुई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कृष्ण मोहन को अंतरिम महामंत्री बनाया गया है. नए महामंत्री की नियुक्ति होने तक वो इस पद पर रहेंगे. इससे पहले ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफ़ा स्वीकार किया गया. कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने मीडिया के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बैठक में नहीं पहुंचे चंपत राय

22 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक

कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है और 22 जुलाई को ट्रस्ट की दोबारा बैठक होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि 22 जुलाई को जब दोबारा बैठक होगी तब तक एसआईटी की रिपोर्ट भी आ जाएगी. बता दें कि चंपत राय ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के आरोपों के बीच पिछले महीने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

न्यायालय पर विश्वास

कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने पत्रकारों से कहा कि अपराधियों को उचित दंड मिलेगा क्योंकि उन्हें न्यायालय पर विश्वास है. इसके साथ ही उन्होंने हिंदू समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वो अफ़वाहों पर भरोसा न करे और अगर किसी को उनकी कोई चीज़ खोने की कोई आशंका है तो राम मंदिर के कार्यलाय में आकर पूछताछ करें.

कृष्ण महोन की प्रतिक्रिया

कृष्ण मोहन ने कहा कि जब तक नए महामंत्री की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक उन्हें ये ज़िम्मेदारी दी गई है. उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ये होगी कि इस मामले में जो दोषी पाया जाता है उसे सज़ा मिले. इस प्रकरण में जो हुआ है उससे हम आहत हैं, उससे राम भक्तों को कष्ट हुआ है.

कृष्ण मोहन ने कहा, “इसमें कहीं न कहीं प्रबंधन और संचालन में कोई कमियां रह गई थीं. मेरा प्रयत्न होगा जहां कमियां होगी उन्हें ठीक करना मेरा प्रयत्न होगा. समाज में जो माहौल बना है उससे हमारे न्यास की छवि धूमिल हुई है, उससे अविश्वास का भाव पैदा हुआ है. मेरा प्रयत्न होगा कि जो छवि धूमिल हुई है, उसे फिर से स्थापित करेंगे.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर