हजारीबाग: खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन 12 और 13 जुलाई को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने जा रहा है। यह दो दिवसीय टूर्नामेंट कर्जन ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में होगा।
Highlights:
जिले के शहर और ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ी इसमें अपनी ताकत दिखा सकेंगे। जिला खेल विभाग ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर रजिस्ट्रेशन की अपील की है।
कौन-कौन से वर्ग में होंगे मैच?
जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम के अनुसार, टूर्नामेंट में अलग-अलग एज ग्रुप के लिए मुकाबले रखे गए हैं।
– अंडर-19: बालक और बालिका, दोनों में सिंगल्स और डबल्स
– सीनियर: 19 साल से ऊपर के पुरुष और महिला, सिंगल्स और डबल्स
आयोजकों का कहना है कि इसका मकसद नए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव देना है, ताकि वो राज्य और नेशनल लेवल के लिए तैयार हो सकें।

कितना मिलेगा इनाम?
बेहतर खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को जिला प्रशासन नकद पुरस्कार देगा।
– पहला स्थान: ₹5,000
– दूसरा स्थान: ₹2,500
– तीसरा स्थान: ₹1,500
विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इनाम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा और बैडमिंटन के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा।
आवेदन की आखिरी तारीख: 10 जुलाई, दोपहर 12 बजे
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को 10 जुलाई दोपहर 12 बजे तक फॉर्म जमा करना होगा।
कहां जमा करें: जिला खेल कार्यालय, कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग – पुराना बस स्टैंड के पास।
नोट: लेट फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। सभी खिलाड़ियों को अपने एज प्रूफ के दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।
जिला खेल पदाधिकारी की अपील
कैलाश राम ने कहा, “हजारीबाग में टैलेंट की कमी नहीं है। बस सही मंच चाहिए। सभी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं ताकि नई प्रतिभाएं सामने आएं। जिला प्रशासन आगे भी ऐसे टूर्नामेंट कराता रहेगा।”




