Monday, July 6, 2026

दिल्ली पुलिस ने किया पाकिस्तानी एजेंट शहजाद भट्टी के दो मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 6 आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े दो खतरनाक मॉड्यूलों का भंडाफोड़ करते हुए 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार एक मॉड्यूल दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था, जबकि दूसरा मॉड्यूल सीमा पार से हथियारों की तस्करी में लगा हुआ था। गिरफ्तार सभी आतंकी यूपी, पंजाब और नई दिल्ली के रहने वाले हैं. आतंकियों के पास से पुलिस ने तीन पेट्रोल बम, तीन पिस्टल, गोलियां, दो कार व चोरी की बाइक समेत पाकिस्तानी हैंडलर्स से चैट के सबूत व मोबाइल फोन मिले हैं.

इसे भी पढ़ें : UPSC Prelims 2026: SC-ST अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख, आवेदन की Last Date…..

आतंकी हमला व हथियार तस्करी 

दिल्ली पुलिस के अनुसार पहला मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर राणा हुनैन (शहजाद भट्टी का सहयोगी) द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस मॉड्यूल को दिल्ली में किसी महत्वपूर्ण जगह या पुलिस प्रतिष्ठान पर पेट्रोल बम से हमला करने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने विजय घाट इलाके से दो आरोपियों दानिश उर्फ चांद मिया (24 वर्ष) और सलमान (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों मुजफ्फनगर के खतौली के रहने वाले हैं।

इसी तरह दूसरा मॉड्यूल आईएसआई हैंडलर हसन गुज्जर (शहजाद भट्टी का सहयोगी) द्वारा चलाया जा रहा था। यह मॉड्यूल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी कर रहा था। तस्करी के हथियारों को दिल्ली-यूपी में बेचा जा रहा था और प्राप्त फंड का इस्तेमाल आतंकी व आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इसमें शामिल 4 सदस्यों में नई दिल्ली के शाहीनबाग निवासी तैयब, गाजियाबाद का मोदीनगर निवासी जुबैर खान, मेरठ का लिसारी गेट निवासी अली फजल और अमृतसर के कोहाला निवासी मलकीत सिंह शामिल है।

दिल्ली पुलिस ने बताया

पुलिस के अनुसार, मॉड्यूल-1 में दानिश उर्फ चांद मिया को दिल्ली में रेकी करने और हमले की योजना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। जबकि उसका साथी सलमान हमले का वीडियो बनाने वाला था। इसी तरह मॉड्यूल-2 में तैयब ने हथियारों की खेप लेने और बेचने का काम किया। जुबैर खान अमृतसर से हथियार लेने गया था, जबकि अली फजल हथियार बेचने की जिम्मेदारी संभाल रहा था। मलकीत सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए हथियारों को आगे सप्लाई करने वाला मुख्य व्यक्ति था।

नेटवर्क की जानकारी जुटा रही 

दिल्ली पुलिस ने स्पेशल सेल थाने में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। स्पेशल सेल अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई चेन और संभावित साजिशों के साथ ही उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर