Saturday, September 12, 2026

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पहली बार RSS की आई प्रतिक्रिया, होसबाले ने कहा-हिंदू समाज धैर्य बनाए रखें

लखनऊ : अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी और गड़बड़ी के मामले की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गहन जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यह घटना करोड़ों राम भक्तों की आस्था को आहत करने वाली है, इसलिए जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर आज बन चुका है चापड़पुर, पूरे राज्य की विधि व्यवस्था वेंटिलेटर पर : भाजपा

हिंदू समाज धैर्य और संयम बनाए रखे

RSS महासचिव होसबाले ने राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले को बेहद निंदनीय घटना बताते हुए कहा कि राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जायेंगी. हिंदू समाज से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ “हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतें” इस घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म और समाज की छवि खराब करने की कोशिश कर रहीं हैं, ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए संयम जरूरी है.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अपील

RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मंदिर के प्रबंधन और संचालन में मौजूद सभी कमियों को दूर करने की अपील की है.उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, मौजूदा भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति जल्द खत्म होनी चाहिए. उन्होंने  यूपी सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) का भी समर्थन किया. होसबाले ने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT बनाई गई है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर