Thursday, July 2, 2026

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, “अयोध्या राम मंदिर में चंदे की भारी चोरी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. करोड़ों मासूम श्रद्धालुओं ने भगवान राम के नाम पर अपनी मेहनत की कमाई दान की थी. हिंदू आस्था के रक्षक होने का दावा करने वालों ने ही ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ की छवि को धूमिल किया है और उनके नाम का ग़लत इस्तेमाल किया है.”

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने भरा SIR प्रपत्र, झारखंड के लोगों से की ये खास अपील

उन्होंने लिखा, “अयोध्या राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद, सरकारी ज़मीन पर और भारत सरकार की ओर से बनाए गए एक पब्लिक ट्रस्ट के ज़रिए किया गया था. मंदिर के प्रशासन से जुड़ी हर बात की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र सरकार की है.”

केसी वेणुगोपाल ने लिखा, “चोरी के बारे में अलग-अलग जगहों से कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उन्हें बार-बार नज़रअंदाज़ किया गया और जब करोड़ों की लूट हो रही थी, तो ज़िम्मेदार लोगों ने जान-बूझकर दूसरी तरफ़ देखा.” उन्होंने लिखा, “मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ‘चंदा चोरी’ के इस बड़े घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तुरंत जांच कराने की मांग की है”

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर