मुंबई: टीवी की पॉपुलर जोड़ी टूटने के कगार पर है? नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि वो एक्टर पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं।
Highlights:
इसे भी पढ़ें: VIP चीफ मुकेश सहनी ‘हाउस अरेस्ट’: शाहजहांपुर दौरे पर रोक, बोले- ये लोकतंत्र पर सीधा हमला है
आकांक्षा ने शो में क्या बोला?
आकांक्षा ने बताया, “मैं और गौरव तलाक की प्रोसेस में हैं। हम पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। ये बात अब तक पब्लिक नहीं थी।”उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट या लड़ाई नहीं है। “अब भी बात होती है, पर हमें लगता है हमारी जिंदगी का रास्ता अलग है। साथ रहना अब पॉसिबल नहीं है।
“राखी सावंत का ‘झूठी’ वाला रिएक्शन
इस खबर पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी कूद पड़ीं। उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो कमेंट में सिर्फ एक शब्द लिखा – “झूठी” और साथ में हंसने वाला इमोजी डाल दिया। राखी का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरव का अब तक कोई बयान नहीं
गौरव खन्ना की तरफ से इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। एक्टर अभी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग में बिजी हैं।पहले भी थीं अफवाहें
आकांक्षा पहले भी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने लिखा था “जहां रिश्ता जरूरतों पर टिका हो, वहां दिल टूटना तय है।” बाद में उन्होंने कहा था कि ये पोस्ट उनके शो के प्रमोशन के लिए था, गौरव से इसका कोई कनेक्शन नहीं है।लव स्टोरी से तलाक तक
आकांक्षा और गौरव ने 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन में हुई थी और वहीं से प्यार शुरू हुआ था।
इसे भी देखें:




