Sunday, November 1, 2026

Palamu Instagram ब्लैकमेल केस: यूपी की युवती को शादी का झांसा देकर फंसाया, लव जिहाद का खुलासा

पलामू: पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र से इंस्टाग्राम ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। Amazon में जॉब करने वाली यूपी के शैफाई की एक युवती ने आरोप लगाया है कि पलामू के युवक ने पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर 2 साल तक शारीरिक शोषण किया।

Instagram से शुरू, ब्लैकमेल पर खत्म 

पीड़िता यूपी के इटावा जिले के शैफाई शहर की रहने वाली है। आरोप है कि युवक ने Instagram पर फॉलो कर मैसेज किया, फिर कॉल पर बात शुरू हुई। घरेलू नाम ‘राजा’ बताकर युवक ने खुद को राजपूत कहा, जबकि वो मोहम्मदगंज के कररिया गांव का रहने वाला है। कररिया विशेष समुदाय बहुल इलाका है.

युवती का दावा है कि 2 साल तक सोशल मीडिया पर संपर्क के बाद युवक ने इमोशनल ब्लैकमेल कर उसका आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया। आपत्तिजनक वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

गांव पहुंची तो खुली पोल 

युवती गुरुवार शाम आरोपी के गांव कररिया पहुंची। शुक्रवार सुबह करीब 6 KM पैदल चलकर मोहम्मदगंज थाने में शरण ली। युवती का आरोप है कि जब उसने वीडियो-फोटो डिलीट कराने की मांग की तो युवक और उसके परिवार वालों ने मारपीट की। रात भर घर के बाहर रखा, मोबाइल-लैपटॉप छीन लिया। युवक उससे कहता है कि “हिंदू लड़कियों को इस्तेमाल कर छोड़ देता हूं”। युवती ठाकुर परिवार से है। इस रिश्ते की जानकारी घर वालों को होने के बाद पिता ने उसे घर आने पर रोक लगा दी है। अब वो घर भी नहीं जाना चाहती।

पुलिस से लगाई गुहार 

युवती ने कहा कि वो पूरी तरह फंस चुकी है। युवक ने उसकी मांग भी भर दी है। 5 जून को पहली बार घर आई थी, दूसरी बार जाने पर हालात और बिगड़ गए।

युवती का कहना है कि यूपी पुलिस ऐसे केस में तुरंत एक्शन लेती है। उसे पलामू पुलिस पर भी भरोसा है कि उसके साथ इंसाफ होगा और आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी।

आरोपी की मां का पलटवार 

आरोपी इश्तियाक अंसारी उर्फ राजा की मां हलीमा ने आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि युवती रात में दोबारा घर आकर हंगामा कर रही है। केस रफा-दफा करने के लिए 5 लाख रुपये मांग रही है। मां का इल्जाम है कि लड़की ने बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर पूरे परिवार को परेशान कर रखा है। अब शादी के बदले पैसे मांग रही है।

थाना प्रभारी का बयान 

मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि युवती थाने में है। प्रथम दृष्टया मामला Instagram से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मुहर्रम की ड्यूटी की वजह से वो फील्ड में हैं। युवती के लिखित आवेदन पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी देखें: 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर