Wednesday, November 4, 2026

प्यार में लड़के क्यों खा जाते हैं मात? IPS काम्या मिश्रा ने बताया वायरल फॉर्मूला

Lifestyle Desk: पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा का एक इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। न्यूज पिंच को दिए इंटरव्यू में उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर ऐसी बात कही कि लड़कों ने स्क्रीनशॉट लेना शुरू कर दिया।

काम्या मिश्रा का ‘रिलेशनशिप फॉर्मूला’ 

हंसते हुए काम्या ने कहा, “अगर कोई लड़की पसंद है तो 24×7 इंटरेस्ट मत दिखाओ। हर वक्त भाव मत दो। कई बार ज्यादा भाव देने से बात बिगड़ जाती है। लड़की खुद जानना चाहती है कि सामने वाला क्या सोच रहा है”। हालांकि उन्होंने साफ किया कि ये सलाह हल्के-फुल्के अंदाज में है, इसे सीरियस गाइडलाइन न समझें।

घास की अंगूठी वाली लव स्टोरी 

काम्या ने अपनी खुद की लव स्टोरी भी सुनाई। UPSC के बाद ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात IPS अवधेश सरोज दीक्षित से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और प्रपोज काम्या ने खुद किया. सबसे क्यूट बात – उस समय उनके पास अंगूठी नहीं थी। तो उन्होंने घास से छोटी सी अंगूठी बनाकर अवधेश को पहना दी और वहीं से उनका रिश्ता शुरू हुआ।

पहली ही मुलाकात में कैसे पहचान लिया ‘सही इंसान’? 

काम्या मानती हैं कि सही पार्टनर पहचानने के लिए सालों नहीं लगते। कुछ मुलाकातों में ही फील हो जाता है। उन्हें अवधेश की ईमानदारी, सादगी और ड्यूटी के प्रति डेडिकेशन सबसे ज्यादा पसंद आया।

IAS-IPS की शादियां ज्यादा क्यों होती हैं? 

काम्या के मुताबिक, एक वजह ये भी है कि दोनों का प्रोफेशन सेम होता है। एक-दूसरे की जॉब, टेंशन, जिम्मेदारी समझ आती है। इसलिए तालमेल बैठाना आसान हो जाता है।

अब क्या कर रही हैं काम्या? 

नौकरी छोड़ने के बाद काम्या अब फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं। साथ ही वो पटना में एक स्कूल खोलने की प्लानिंग कर रही हैं।

इसे भी देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर