Thursday, June 25, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में उनके खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले की प्राथमिकी (एफआईआर) को निरस्त कर दिया है. मामला साल 2014 का है.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने GIS आधारित शहरी प्रबंधन प्रणाली को अपनाने व पारदर्शी एवं डेटा-आधारित शहरी प्रशासन पर दिया जोर

जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया. अदालत ने याचिकाकर्ता हेमंत सोरेन और राज्य सरकार दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के खिलाफ इस मामले में चल रही कानूनी कार्रवाई पर पूरी तरह विराम लग गया है.

दरअसल यह मामला 12 साल पहले वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है, जब कथित आचार संहिता उल्लंघन को लेकर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 418/2014 के तहत तत्कालीन सीएम के रूप में हेमंत सोरेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बाद में इस एफआईआर को चुनौती देते हुए उनकी ओर से झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसे रद्द करने की मांग की गई थी.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर