Monday, November 2, 2026

बलिदान दिवस पर किए गए जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय एवं मुखर्जी पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इसके अलावा राज्य भर के मंडलों में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में उनके बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में ट्रांसप्लांट ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स एक्ट के तहत तीन अस्पतालों को पांच वर्षों के लिए मिला पंजीकरण

‘दो विधान, दो प्रधान और दो निशान’

मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए देश को एक नई वैचारिक दिशा प्रदान करने का काम किया।

एक देश में ‘दो विधान, दो प्रधान और दो निशान’ नहीं चलेंगे के संकल्प के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनका संघर्ष और राष्ट्रहित में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा। राष्ट्र की अखंडता, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष एवं समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

समर्पण, त्याग और संघर्ष के प्रेरणास्रोत

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्र के प्रति डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का समर्पण, त्याग और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें राष्ट्रसेवा के मार्ग पर दृढ़ता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानू प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर