Monday, November 2, 2026

मुकेश अंबानी ने ‘जियो’ आईपीओ की घोषणा की, सेबी के पास कंपनी आज जमा करेगी ड्राफ़्ट

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कंपनी की 49वीं सालाना आम बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की डिजिटल सर्विसेज़ कंपनी ‘जियो प्लेटफ़ॉर्म्स’ शुक्रवार को सेबी के पास आईपीओ के ड्राफ्ट कागज़ात जमा करेगी. आरआईएल ने एक्स पर पोस्ट कर मुकेश अंबानी का बयान जारी किया है.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 जून तक टेलीग्राम पर लगी अस्थाई रोक के केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा

बयान के मुताबिक, “जियो प्लेटफ़ॉर्म्स के बोर्ड ने इसके ड्राफ़्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस(डीआरएचपी) को मंज़ूरी दे दी है और इसे आज सेबी के पास फ़ाइल किया जाएगा. यह मेरे लिए, पूरे रिलायंस परिवार और इसके लाखों शेयरधारकों के लिए बहुत भावुक पल है. “रिलायंस और उसके शेयरधारकों के बीच का रिश्ता गर्व, भरोसे, सम्मान और साथ मिलकर आगे बढ़ने पर आधारित एक गहरा और पवित्र रिश्ता है.”

पीएम मोदी को दी बधाई

कंपनी की 49वीं AGM में, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा इस साल के आखिर में, 7 अक्टूबर को, वह पब्लिक ऑफिस में बिना रुके 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और फिर भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर।

इन सालों में, उन्हें मिले वोटों की संख्या लोकतांत्रिक दुनिया में किसी भी नेता को मिले वोटों से अब तक सबसे ज़्यादा है। उन्होंने बताया की रिलायंस बोर्ड ने JIO IPO को मंज़ूरी दे दी है। ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस आज फाइल किया जाएगा। ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी इस प्रोजेक्ट को लीड करेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर