Thursday, November 5, 2026

झारखंड में क्रास वोटिंग पर माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस अध्यक्ष से जताया विरोध

नई दिल्ली : सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के जनरल सेक्रेटरी दीपांकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया है. दरअसल झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा, एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी से हार गए थे. इसके बाद कांग्रेस ने सीपीआई (एमएल) के विधायकों पर वोट नहीं देने का आरोप लगाया था. अपने पत्र में दीपांकर ने कहा कि सहयोगियों के खिलाफ़ ऐसे ‘बिना पुष्टि वाले और बेबुनियाद आरोप’ इंडिया गठबंधन की पार्टियों के बीच आपसी भरोसे को कमज़ोर करते हैं.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 जून तक टेलीग्राम पर लगी अस्थाई रोक के केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा

उन्होंने पत्र में लिखा, “हम यह देखकर स्तब्ध हैं कि कांग्रेस, 18 जून को झारखंड में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के लिए झारखंड में हमारे विधायकों को ज़िम्मेदार ठहरा रही है. यह एक दुर्भावनापूर्ण झूठ है. विपक्षी विधायकों की बैठक में तय योजना के मुताबिक़ हमारे दोनों विधायकों ने झा के पक्ष में मतदान किया था. मतदान एजेंटों ने मतपत्र डाले जाने से पहले वोटों का विधिवत सत्यापन भी किया था.”

“मैं आपको यह पत्र लिखकर हमारे विधायकों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे पूरी तरह निराधार और दुर्भावनापूर्ण प्रचार और हमारी पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिश के प्रति कड़ा विरोध दर्ज करा रहा हूं.” उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनावों में उनकी पार्टी के विधायक बिहार और झारखंड में लगातार विपक्षी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करते रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर