लाइफस्टाइल डेस्क: वजन कम करने की बात आए तो सबसे पहले दिमाग में ‘ओट्स’ का नाम आता है। फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर ओट्स पेट भरे रखता है और बार-बार लगने वाली भूख को कंट्रोल करता है। लेकिन कई लोग ओट्स का नाम सुनते ही नाक-भौं सिकोड़ लेते हैं क्योंकि उन्हें लगता है ओट्स का टेस्ट बोरिंग और बेस्वाद होता है।
Highlights:
टेंशन मत लीजिए, ओट्स से सिर्फ दलिया ही नहीं, बल्कि चटपटी और हेल्दी डिश भी बन सकती हैं। वेट लॉस जर्नी को टेस्टी बनाने के लिए ट्राई करें ओट्स की ये 5 आसान रेसिपी।
-
ओट्स-सूजी का क्रिस्पी चीला

नाश्ते में नमकीन और कुरकुरा खाने के शौकीन हैं तो ये बेस्ट है। प्रोटीन + फाइबर का कॉम्बो।
कैसे बनाएं: ओट्स को मिक्सर में पीसकर पाउडर कर लें। इसमें थोड़ा बेसन या सूजी, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक, हल्दी मिलाएं। पानी डालकर बैटर बना लें। तवे पर थोड़ा ऑलिव ऑयल/घी लगाकर दोनों तरफ क्रिस्पी सेंक लें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।
2. मसालेदार ओट्स उपमा

सूजी के उपमा की जगह हेल्दी ऑप्शन। हल्का और आसानी से पचने वाला।
कैसे बनाएं: ओट्स को कड़ाही में 2-3 मिनट ड्राई रोस्ट कर लें। अब 1/2 चम्मच तेल में राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च, मटर-गाजर-बीन्स जैसी सब्जियां भूनें। पानी + नमक डालकर उबालें। फिर भुना ओट्स डालकर धीमी आंच पर ढककर पका लें। तैयार है टेस्टी उपमा।
3. ओवरनाइट सोक्ड ओट्स

सुबह जल्दी रहती है? ये ‘नो-कुक’ रेसिपी वर्किंग लोगों के लिए परफेक्ट है। गर्मी में ठंडक भी देगा।
कैसे बनाएं: रात को एक जार में 1/2 कप ओट्स लें। इसमें 1/2 कप लो-फैट दूध या बादाम मिल्क/दही डालें। मिठास के लिए 1/2 चम्मच शहद और चिया सीड्स मिलाएं। फ्रिज में रातभर रख दें। सुबह ओट्स क्रीमी हो जाएंगे। ऊपर से सेब, केला या बेरीज डालकर ठंडा खाएं।
4. ओट्स-सेब की हेल्दी स्मूद

जिम जाने वालों के लिए बेस्ट प्री/पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक। तुरंत एनर्जी + वेट लॉस में मदद।
कैसे बनाएं: मिक्सर में 2-3 चम्मच भुने ओट्स, 1 कटा सेब, 1 गिलास ठंडा दूध/पानी, 2 खजूर और चुटकी भर दालचीनी डालें। ब्लेंड कर लें। ये थिक स्मूदी आपको लंच तक भूख नहीं लगने देगी।
5. ओट्स की सॉफ्ट इडली

साउथ इंडियन लवर्स के लिए बिना गिल्ट वाली इडली।
कैसे बनाएं: ओट्स भूनकर पाउडर बना लें। इसमें थोड़ी सूजी + दही मिलाकर गाढ़ा बैटर बना लें, 15 मिनट रेस्ट दें। कद्दूकस गाजर और धनिया मिलाएं। इडली स्टैंड में तेल लगाकर बैटर में चुटकी भर Eno डालें और 10-12 मिनट स्टीम करें। सांभर या नारियल चटनी के साथ खाएं।
टिप: ओट्स वजन कम करने में हेल्प करता है, लेकिन पोर्शन कंट्रोल और एक्सरसाइज भी जरूरी है।




