Friday, June 19, 2026

RBI में नौकरी पाने का युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

न्यूज डेस्क: RBI के विभिन्न केंद्रीय कार्यालय विभागों में कुल 12 पदों के लिए युवा आवेदन कर सकते है. प्रत्येक क्षेत्र में 1-1 पद निर्धारित किए गए है. यह पहल का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बैंक के कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ अल्प और मध्यम अवधि की नीतिगत परियोजनाओं से जोड़ने के लिए शुरु किया गया है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

विभिन्न क्षेत्रों का अवसर उपलब्ध

युवाओं को इस भर्ती के तहत साइबर सुरक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी जोखिम, नीति विश्लेषण, जलवायु परिवर्तन जोखिम एवं सतत वित्त, क्रेडिट जोखिम विश्लेषण एवं नियामक नीति, भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र, घरेलू और सीमा पार भुगतान प्रणालियों में नीति एवं अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया है. वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम प्रौद्योगिकी, डेटा विश्लेषण, आर्थिक बाजार तथा डेटा विश्लेषण एवं नीति अनुसंधान वाले क्षेत्रों में भी अवसर उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़े: सरायकेला-कांड्रा रोड पर ट्रक ने 2 बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत 3 घायल

ऑनलाइन आवेदन करें

आरबीआई में चयनित उम्मीदवारों को नीतिगत प्रक्रियाओं, अनुसंधान कार्यों और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा. जिसमें युवाओं को बैंकिंग, वित्तीय नियमन और उभरती तकनीकों का अनुभव मिलेगा. नौकरी पाने वाले इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी RBI के आधिकारिक वेबसाइट  https://opportunities.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इस आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है. अभ्यार्थियों को समय पर आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर