Wednesday, November 4, 2026

दिल्ली में 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, आमजन को गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली: दिल्ली में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी है. वहीं पिछले 3 दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में बदलाव हुआ है. जिससे तापमान में गिरावट आई है और आमजन को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 17 जून यानी आज भी मौसम बदलने की संभावना जताई है. शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना होगा.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

आंधी-तूफान की संभावना

जानकारी के अनुसार, अगले 5 दिनों तक 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. जहां अधिकतम तापमान 36-38 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हो सकता है. वहीं 18 जून को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. जहां शाम और रात के समय आंधी तूफान के आसार है. वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी. जो 19, 20 और 21 जून तक बनी रहेगी. इन 5 दिनों का अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28-31 डिग्री के बीच रहेगी. वहीं 22 और 23 जून को बादल छाए रहने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में 20 अधिकारी-कर्मचारी तैनात

रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी था. पालम में 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि आयानगर में 0.6 मिमी बारिश हुई. वहीं लोधी रोड पर हल्की बूंदाबादी हुई. दिल्ली के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है. इस बीच प्रदूषण स्तोषजनक श्रेणी में है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 81 दर्ज की गई, जो संतोषजनक है.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर