Thursday, November 5, 2026

दिल्ली और झारखंड में प्री-मॉनसून शुरु, बारिश व बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत

रांची: झारखंड में 2 दिनों तक मॉनसून थोड़ा कमजोर नजर आ सकता है, वहीं सोमवार को प्रशांत महासागर में अलनीनो का निर्माण होगा. जिसके आकलन के बाद यह स्पष्ट होगा कि इसकी गहराई कितनी है. मौसम विज्ञान के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि अलनीनो का निर्माण एक शुभ संकेत नहीं है, इसके असर से खेती में काफी हद तक पड़ सकता है. वहीं मॉनसून झारखंड के कई हिस्सों में बढ़ चुका है.

कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी रांची और रामगढ़ के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है. जिसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बाबू राज पीपी ने कहा कि अगले 4 दिनों तक झारखंड में मॉनसून बढ़ने की स्थिति में अनुकूल रहेंगी.

16 जून को आसमान में बादल छाये रहेंगे. उत्तर-पश्चिम भाग को छोड़ कर बाकी के भागों में कहीं-कहीं वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना है. वहीं 17 जून को रांची सहित लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश होगी.

इसे भी पढ़े: जमशेदपुर: छापेमारी के दौरान आरोपी ने छीनी पुलिस की पिस्तौल, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

बीते सोमवार को राज्य के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. जिसमें रांची का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, मेदिनीनगर- 40.4 डिग्री, जमशेदपुर- 40.0 डिग्री, बोकारो- 38.5 डिग्री और चाईबासा- 38 डिग्री सेल्सियस तक रहा है. वहीं रामगढ़ में 1 मिमी बारिश हुई, जबकि पिछले 24 घंटे में कांके में 86.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत

राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला. आसमान में अचानक काले बादल छा गए और झमाझम बारिश हो गई. मौसम विभाग ने कहा कि यह प्री-मॉनसून गतिविधियों का असर है जिससे बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिली है.

बूंदाबांदी का सिलसिला जारी

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज आई है, वहीं बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया.  पार्कों, बस स्टॉप और बाजारों में लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए. वहीं बारिश के कारण कुछ स्थानों में यातायात प्रभावित हुई. विभाग ने कहा कि दिल्ली में प्री-मॉनसून ने दस्तक दे दी है. जिससे आने वाले दिनों में बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं तेज हवाओं के कारण तापमान से सामान्य नीचे जा सकता है.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर