Thursday, November 5, 2026

बेंगलुरु में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज ने की पीएम मोदी के इस्तीफ़े की मांग

बेंगलुरू: नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे़ की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. रविवार को सीजेपी ने बेंगलुरु में प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हुए. इस दौरान प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफ़े की मांग कर विरोध प्रदर्शन को और तेज़ कर दिया. देश के कई शहरों में हो रहे सीजेपी के प्रदर्शनों में पहली बार प्रधानमंत्री के इस्तीफे़ की मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें : जयपुर में सोमवार को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाज़त, पार्टी ने क्या कहा?

प्रकाश राज ने कहा

प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज ने कहा, “आप चुप क्यों हैं, सबसे पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री? आप भ्रष्टाचार और पेपर लीक रोकने में नाकाम हुए हैं. अगर आप काम नहीं संभाल सकते तो इस्तीफ़ा दें, नहीं तो युवा इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे.” इस सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. भारी बारिश के बावजूद अभिजीत और सोनम वांगचुक जैसे नेताओं को सुनने के लिए लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

प्रकाश राज ने कहा, “युवा जवाबदेही चाहते हैं. वो सिर्फ राजनीति नहीं कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “देश के युवा इस बात से नहीं डरते कि उन्हें अर्बन नक्सल, पाकिस्तानी या आतंकी कहा जाएगा. वो इस बात से भी नहीं डरते कि उन्हें कॉकरोच कहा जाए.”

अभिजीत दीपके ने कहा

प्रदर्शन में मौजूद सीजेपी के मुखिया अभिजीत दीपके ने कहा कि लोगों को हिंदू और मुस्लिम नहीं बल्कि भारतीय के रूप में सोचना चाहिए. अभिजीत दीपके ने कहा, “जब से यह पार्टी सत्ता में आई है, तब से हिंदू-मुस्लिम की राजनीति शुरू हुई है. इसी विभाजन की वजह से भारत में पिछले 40 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है.”

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बैठक में कहा, “हम सत्ता नहीं चाहते. हम चाहते हैं कि सत्ता न्यायपूर्ण हो. हम यहां किसी निजी महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि देश के भले के लिए आए हैं.” बैठक में कई बार ‘जय भीम’ के नारे गूंजते रहे. इस सभा को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नेताओं ने भी संबोधित किया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर