Saturday, October 31, 2026

असम विमान हादसे में बिहार के दो जवान शहीद, दानिश को दी गई अंतिम विदाई, शुभम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क: असम के जोरहाट स्थित रैरिया इंडिया एयरबेस के पास हुए वायुसेना विमान हादसे में बिहार के दो जवानों के शहीद होने की खबर से राज्य में शोक का माहौल है। भोजपुर जिले के अग्निवीर दानिश आलम को रविवार को पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ “शहीद दानिश अमर रहे” के नारे गूंजने लगे। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

जहानाबाद के शुभम कुमार का पार्थिव शरीर भी उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से उनके अंतिम संस्कार की विशेष तैयारी की गई है। शुभम का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गांव में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। शहीद शुभम कुमार को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी उनके गांव पहुंचे हैं। उन्होंने शहीद के परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

गाव में उमड़ा जनसैलाब 

दोनों शहीद जवानों के गांवों में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हर कोई उनके साहस, समर्पण और देशभक्ति को याद कर रहा है। असम में हुए इस दुखद विमान हादसे ने दो परिवारों से उनके बेटे छीन लिए, लेकिन देश को ऐसे वीर जवानों पर गर्व है जिन्होंने मातृभूमि की सेवा को सर्वोपरि रखा। शहीद दानिश आलम और शुभम कुमार का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनका नाम देश के वीर सपूतों में सम्मान के साथ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फ्रांस में पीएम मोदी और मैक्रों ने किया भारत इनोवेट्स का शुभारंभ, स्टार्टअप और नवाचार पर बढ़ेगा सहयोग

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर