Sunday, June 14, 2026

रांची : 15 से 21 जून तक आद्रा मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द और कई के मार्ग में बदलाव

सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में 15 से 21 जून तक बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से इंजीनियरिंग, दीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (एस एंड टी) विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इसके लिए विभिन्न रेलखंडों पर रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक संचालन किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और बेहतर रेल सेवा के लिए यह अनुरक्षण कार्य आवश्यक है। इस दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए समय-समय पर सूचनाएं जारी की जाएंगी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

  • रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 68061/68062 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू का परिचालन 15 जून और 18 जून को रद्द रहेगा।
  • ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू का परिचालन 16, 19 और 21 जून को रद्द किया गया है।
  • ट्रेन संख्या 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 21 जून को नहीं चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू का परिचालन भी 21 जून को रद्द रहेगा।

इन ट्रेनों का किया जाएगा संचालन आंशिक

  • ट्रेन संख्या 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू 16, 19 और 21 जून को केवल महुदा और गोमो के बीच संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का पूर्ण मार्ग पर संचालन नहीं किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 17 और 20 जून को आद्रा स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त की जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू का संचालन 16 जून से 20 जून तक आद्रा स्टेशन तक ही सीमित रहेगा।

एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन 17 और 20 जून को आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी और अपने निर्धारित मार्ग पर पूरी दूरी तय नहीं करेगी। ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू का परिचालन 15 जून को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन के साथ किया जाएगा। यात्रियों को इस ट्रेन के बदले हुए समय और मार्ग की जानकारी पहले से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

यात्रियों से अपील

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक, विद्युत व्यवस्था और सिग्नलिंग प्रणाली के रखरखाव के लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे रेल नेटवर्क की सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार होगा। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

रेल प्रशासन ने कहा है कि यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे पूछताछ सेवा या संबंधित स्टेशन से संपर्क कर ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और यात्रा की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: यमुना सफाई अभियान में उतरीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर