Sunday, June 14, 2026

देहरादून में दो पक्षों में हुए विवाद में युवक की मौत से नाराज लोगों का हिंसक विरोध प्रदर्शन, इंटरनेट बंद

न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कैसे शुरू हुआ मामला?

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद से हुई। बताया गया है कि मामूली कहासुनी धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान कुछ लोगों ने विनोद नामक युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कई लोग लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर दौड़ते और एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहें। वीडियो में गांव की गलियों में अफरा-तफरी का महौल नजर आता है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं, जबकि मदिलाएं और बच्चे सुरक्षित स्थानों की तलाश करते नजर आते है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

आरेपी की घर में आगजनी और पत्थराव की घटना

युवक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता गांव में जुट गए। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम लगाया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कई घंटों तक सड़क पर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और पत्थराव की घटनाएं भी सामने आईं। प्रशासन के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इंटरनेट सेवा बंद और 12 लोगों पर मामला दर्ज

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। वहीं हिंसा, आगजनी और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान पहले अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले और बाद में बैरागीवाला गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया और पुलिस अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के कई घंटे बाद भी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई की नेपाल में हत्या, होटल के कमरे में मिला शव

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर