Wednesday, November 4, 2026

CUET PG 2026 रिजल्ट को लेहज सफाई, कहा- री एग्जाम केवल 565 छात्रों के लिए आयोजित किया गया

न्यूज डेस्क: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंट टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और छात्रों के सवालों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि मार्च 2026 में कुछ विषयों की परीक्षा दो अलग-अलग ताकीखों पर आयोजित किए जाने को लेकर फैल रही गलतफहमियों को दूर करना जरूरी है। NTA के अनुसार, यह कोई नई या अलग परीक्षा नहीं थी, बल्कि विशेष परिस्थितियों से प्रभावित कुछ उम्मीदवारों के लिए आयोजित री एग्जाम था।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

केवल प्रभावित छात्रों के लिए हुई थी पुनर्परीक्षा

NTA ने बताया कि 29 और 30 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए थी, जो अपनी निर्धारित तिथि पर परीक्षा नहीं दे सके थे। एजेंसी के मुताबिक, यह निर्णय छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया था ताकि किसी भी अभ्यर्थी को ऐसी परिस्थितियों के कारण नुकसान न उठाना पड़े, जिन पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था। एजेंसी के अनुसार, मेघालय के तुरा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितयों और कुछ विदेशी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा संबंधी समस्याओं के कारण कई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए NTA ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया।

कुल 565 उम्मीदवार पुए थे प्रभावित

NTA ने बताया कि इन विशेष परिस्थितियों से कुल 565 उम्मीदवार प्रभावित हुए थे। इन्हीं छात्रों को परीक्षा का एक और अवसर देने के लिए 29 और 30 मार्च को पुनर्निर्धारित परीक्षा आयोजित की गई। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह छात्रों के हित में उठाया गया था। पुनर्परीक्षा के दौरान कुल 28 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। NTA के अनुसार, इन परीक्षाओं के लिए अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए थे, लेकिन उनका कठिनाई स्तर मुख्य परीक्षा में इस्तेमाल किए गए प्रश्नपत्रों के समान रखा गया था। विषय विशेषज्ञों ने पहले ही इन प्रश्नपत्रों की समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया था कि दोनों परीक्षाओं का स्तर बराबर रहे।

नॉर्मलाइजेशन को लेकर NTA ने दी स्पष्ट जानकारी

सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने सवाल उठाए थे कि जब एक ही विषय की परीक्षा अलग-अलग दिनों में हुई, तो क्या अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया गया था। इस पर NTA ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि CUET PG 2026 में किसी भी उम्मीदवार के अंकों का नॉर्मलाइजेशन नहीं किया गया है। एजेंसी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के परिणाम वास्तविक प्राप्त अंकों (Absolute Marks) के आधार पर तैयार किए गए हैं। चाहे छात्र मुख्य परीक्षा में शामिल हुआ हो या पुनर्परीक्षा में, सभी का मूल्यांकन एक ही प्रक्रिया के तहत किया गया है। किसी भी अभ्यर्थी को अतिरिक्त लाभ या नुकसान नहीं दिया गया।

आसान प्रश्नपत्र या अतिरिक्त लाभ का दावा गलत

NTA ने यह भी स्पष्ट किया कि री एग्जाम में शामिल छात्रों को आसान प्रश्नपत्र नहीं दिए गए थे। साथ ही उनके अंकों में किसी प्रकार का समायोजन या बदलाव भी नहीं किया गया। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी उम्मीदवारों के लिए समान रही है।

यह भी पढ़ें: असम के जोरहाट में लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान हआ क्रैश

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर