Saturday, June 13, 2026

अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए ये सवाल, ओवैसी ने दी ये प्रतिक्रिया

न्यूज डेस्क : बुधवार 10 जून को 24 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार एमटी सेटेबेलो जहाज़ पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने की घटना पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.इस घटना में अन्य 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया था.

इसे भी पढ़ें : नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी कहानी, किसने क्या दिया और क्या खाया?

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

इस घटना को लेकर एक बयान में कांग्रेस ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओमान के तट पर तीन भारतीय नाविकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करती है. हम उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े हैं.”

कांग्रेस ने आगे कहा, ”अमेरिका की उन लापरवाह सैन्य कार्रवाइयों की भी कड़ी निंदा करते हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में आम नागरिकों के जहाज़ों और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है. प्रधानमंत्री ने बार-बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को एक कूटनीतिक उपलब्धि के तौर पर पेश किया है. वे अपनी ज़िम्मेदारी से तब पीछे नहीं हट सकते जब वही संबंध भारतीयों की जान और हितों की रक्षा करने में नाकाम साबित हों.”

तीन दिनों में 3 घटनाएं

बता दें कि अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बीते चार दिनों में भारतीय क्रू मेंबर्स वाले कम से कम तीन जहाज़ों पर हमला हुआ है. 8 जून को एमटी मारिवेक्स जहाज़ पर हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे. हालांकि, बाद में इन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. ओमान स्थित भारत के दूतावास ने इसकी पुष्टि की थी. एमटी जलवीर जहाज़ पर 11 जून को हमला होने की सूचना सामने आई. इस पर 20 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है.

ट्रंप बेकाबू, पूरी दुनिया परेशान

अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने पर हैदराबाद सांसद व एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर क्षेत्र को अस्थिर करने और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को ख़तरे में डालने का आरोप लगाया है.

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा, “ट्रंप बेकाबू हो गए हैं. उनकी वजह से पूरी दुनिया परेशान है. मैं जहाज़ पर हुए हमले की निंदा करता हूँ. क्या सेंटकॉम को यह नहीं पता कि वहाँ कितने जहाज़ चल रहे हैं? पूरे इलाक़े में उथल-पुथल है.वे हमारे जहाज़ों पर हमला कर रहे हैं. ज़रा सोचिए, हमारे कितने लोग मारे जा रहे हैं.”

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर