रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के पूर्व मतदाताओं के मैपिंग की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। इसके उपरांत इन्यूमरेशन फॉर्म के छपाई एवं ट्रैनिंग के कार्य किए जाएंगे। उन्हों बताया कि 23 मई से अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट पर सर्चेवल फॉर्मेट में प्रकाशित करने के उपरांत इस प्रक्रिया में तेजी आई है।
Highlights:
वर्तमान में कुल 78.60% मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। अन–मैप्ड मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से अपनी मैपिंग करवा रहें है। वर्तमान में मैप्ड मतदाताओं की संख्या 2,08,06,211 है, अन–मैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन (23 मई) के उपरांत कुल 14,03,354 मतदाताओं की मैपिंग की गई है।
इसे भी पढ़ें: रांची जिला के मतदाताओं की मैपिंग के लिए 13 एवं 14 जून को सभी मतदान केन्द्रों पर स्पेशल कैंप का आयोजन
ECINET ऐप की मदद
के. रवि कुमार ने कहा कि अन–मैप्ड मतदाता ECINET के ऐप के “Connect With Election Officials” टैब पर क्लिक कर अपने मतदाता पहचान पत्र का क्रमांक भरकर अपने बीएलओ का फोन नंबर प्राप्त कर सकते है। इसके साथ साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिशियल वेबसाईट ceo.jharkhand.gov.in पर जाकर अन–मैप्ड मतदाता सूची में अपने विवरण समर्पित करते हुए अपने मतदान केंद्र की अन–मैप्ड सूची एवं अपने बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नंबर भी जान सकते हैं।
अनमैप्ड मतदाताओं से आग्रह
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अनमैप्ड मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने सुविधानुसार अपने बीएलओ से संपर्क करें एवं मैपिंग की प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है, गैर भारतीय नागरिक इस प्रक्रिया में भाग न लें।



