Tuesday, July 28, 2026

राजस्थान: जयपुर में मंदिर-मस्जिद समेत सौ से ज़्यादा इमारतों पर चला बुलडोज़र, जानें क्यों?

जयपुर : जयपुर के जगतपुरा इलाक़े में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सड़क को अस्सी फीट चौड़ा करने के लिए कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान मंदिर-मस्जिद और मज़ार समेत पांच धार्मिक स्थलों को भी हटाया गया है. सड़क चौड़ी करने की कार्रवाई के दौरान पहले से चिन्हित क़रीब सौ से ज़्यादा इमारतों को भी ढहाया गया.

इसे भी पढ़ें: 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी इंडिया गठबंधन की अगली बैठक, तेजस्वी ने बैठक पर दी प्रतिक्रिया, बीजेपी ने ये कहा

भारी पुलिस बल की तैनाती

इस कार्रवाई को संवेदनशील मानते हुए और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सोमवार सुबह भारी पुलिस बल इलाक़े में तैनात रहा. बीती रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद के आदेश थे, हालांकि सोमवार शाम सात बजे इसे शुरू कर दिया गया. इलाक़े में आवाजाही वाले रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया.

घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी

जयपुर रेंज के अलावा कोटा और भरतपुर रेंज से भी पुलिसकर्मी बुलाए गए. क़ानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान इस इलाक़े के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया. पुलिस ने छतों पर मौजूद लोगों को घरों में अंदर जाने और फ़ोटो-वीडियो नहीं बनाने की अपील भी की. ड्रोन के ज़रिए भी इलाक़े में निगरानी की गई. इस दौरान इलाक़े की बिजली भी काट दी गई जिससे किसी भी तरह से कार्रवाई से जुड़ी भ्रामक जानकारी साझा नहीं की जा सके.

सड़क पर 50 फीट तक अतिक्रमण

जेडीए के एक अधिकारी ने कहा, “नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के बगल की सड़क की चौड़ाई अस्सी फीट करने के लिए यह कार्रवाई की गई है.” अधिकारी के मुताबिक़, सरकारी रिकॉर्ड में यह सड़क अस्सी फीट चौड़ी है, लेकिन सड़क पर अवैध निर्माण कर इसे तीस फीट तक कर दिया था. इलाक़े में इस कार्रवाई के बाद भी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन की ओर से इलाक़े में लगातार निगरानी की जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर