Friday, October 30, 2026

8 अगस्त को हैदराबाद में होगी इंडिया गठबंधन की अगली बैठक, तेजस्वी ने बैठक पर दी प्रतिक्रिया, बीजेपी ने ये कहा

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सोमवार को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि उपस्थित दलों में इस बात पर सहमति बनी है कि इंडिया गठबंधन के सभी दल हर दो महीने में बैठक करेंगे.

इसे भी पढ़ें: विशाखापट्टनम के वाइजैग स्टील प्लांट में पिघला हुआ धातु गिरने से सात मज़दूरों की मौत

खड़गे ने बताया, “इंडिया गठबंधन के दलों की अगली बैठक अगस्त महीने में हैदराबाद में होगी.” मल्लिकार्जुन खड़गे ने अगस्त में होने वाली बैठक की तारीख़ नहीं बताई. उन्होंने कहा कि यह बाद में तय किया जाएगा कि बैठक किस दिन होनी है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता एकसाथ नज़र आए हैं.

इंडिया गठबंधन की इस बैठक में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए. इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी शामिल हैं.

बैठक के बाद बोले तेजस्वी यादव

दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सोमवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब एकजुट हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बैठक में जो भी बातें रखी गईं, उसके बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ब्रीफ़ कर दिया है. पांच मुद्दों पर सहमति जताई गई है और हम सब लोग साथ हैं.” तेजस्वी यादव ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएं तो बीजेपी हार जाएगी. उन्होंने कहा, “मैं पहले से कहता आया हूं कि अगर बैलट पेपर से चुनाव हुआ तो बीजेपी कहीं टिकने वाली नहीं है.”

बैठक पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर तंज़ कसते हुए कहा कि वोट चोरी नहीं हुई बल्कि ‘विपक्षी दलों का वुजूद चोरी हुआ’ है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “आज एक बैठक हुई और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एसआईआर हुआ, वोट चोरी हुई. एसआईआर तो केरल और तमिलनाडु में भी हुआ, जबकि तमिलनाडु में तो आपने दूसरी पार्टी के साथ सरकार बना ली. वहाँ तो सहयोगी ही चोरी हो गया.”

पात्रा ने कहा, “केरल में सरकार बन गई तो एसआईआर को कोस नहीं रहे. बंगाल में हार गए तो एसआईआर को दोष दे रहे हैं. यह जो पाखंड की हद है, वह देश देख रहा है. अगर सही मायने में कुछ चोरी हुआ है तो विपक्षी गठबंधन वालों का वजूद चोरी हुआ है, आज धरातल पर इनमें से किसी दल का कोई वजूद नहीं है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर