Saturday, October 31, 2026

विशाखापट्टनम के वाइजैग स्टील प्लांट में पिघला हुआ धातु गिरने से सात मज़दूरों की मौत

न्यूज डेस्क : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (वाइज़ैग स्टील प्लांट) में कथित तौर पर पिघले हुए धातु के गिरने से सात मज़दूरों की मौत हो गई. आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने बताया कि उन्हें अधिकारियों से जानकारी मिली है कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: विधानसभा स्पीकर के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ कोलकाता हाईकोर्ट पहुंची टीएमसी, 11 जून को सुनवाई

समाचार एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है. पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया है कि क्रेन की मदद से एक बकेट में पिघला हुआ धातु ले जाया जा रहा था, तभी वह मज़दूरों पर गिर गया. पुलिस ने बताया कि पिघले हुए धातु का तापमान क़रीब 1,600 डिग्री सेल्सियस था.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. नायडू ने एक्स पर लिखा, “वाइज़ैग स्टील प्लांट में हुआ हादसा मुझे गहरा सदमा पहुँचाने वाला है. यह जानकर दुख हुआ कि इस हादसे में कई मज़दूरों की जान चली गई.” उन्होंने लिखा, “मैंने संबंधित अधिकारियों से बात की है और उन्हें सभी सरकारी विभागों के साथ मिलकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर